स्वर्ण पदक की प्राप्ति पर जिंगी विद्यालय में शिक्षकों का नागरिक अभिनंदन

स्वर्ण पदक की प्राप्ति पर जिंगी विद्यालय में शिक्षकों का नागरिक अभिनंदन

कुड़ू़ झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित विद्यालय प्रमाणीकरण के प्रथम चरण में प्रखंड के पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी को स्वर्ण पदक मिलने के बाद सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षकों के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया. बताया गया कि पूरे राज्य से 49 विद्यालयों का चयन स्वर्ण पदक के लिए किया गया, जिसमें कुड़ू प्रखंड का यह विद्यालय भी शामिल है. इस उपलब्धि पर विद्यालय पोषक क्षेत्र सहित पूरे प्रखंड के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है. समिति के अध्यक्ष कंचन राम के नेतृत्व में प्रभारी प्रधानाध्यापक अली रजा अंसारी व सभी शिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक के नेतृत्व और शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय ने यह सफलता पाई है. अली रजा अंसारी ने समिति के सहयोग को उपलब्धि का आधार बताते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया. मौके पर सभी शिक्षकों, रसोइया और संयोजिका को फलदार पौधे भेंट किए गए. कार्यक्रम में राजेश राम, मनोज ठाकुर, प्रमेश कुमार सिंह, हाजी मो. अली, चांदो तिर्की, फूलमनी उरांव, समीना खातून, सरिता टोप्पो, सादाब अंसारी, ओलिभा तिर्की, सामो बेगम, धरमनिया उरांव, लीलावती देवी, लखिया उरांव, राजेश कुमार, विनय प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >