लोको पायलट के बंद घर से 2.60 लाख नकद व 10.50 लाख के जेवर की चोरी

केनगर

पूर्णिया/केनगर. स्थानीय झील टोला में बीती देर शाम लोको पायलट के घर में भीषण चोरी होने से आस-पास के लोग हतप्रभ हैं. पीड़ित लोको पायलट राजेश कुमार ने बताया कि 23 सितंबर की शाम 7 बजे वे अपने परिवार को ससुराल कटिहार छोड़ने गए थे. उनका छोटा भाई प्रिंस प्रदीप उर्फ गुड्डू भी अपने काम से घर से बाहर गया हुआ था. घर पर कोई मौजूद नहीं था. राजेश कुमार के अनुसार, पड़ोसियों ने रात में फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. जब वे घर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे, गोदरेज अलमीरा का लॉक टूटा हुआ था और पलंग पर जेवरात के बॉक्स बिखरे हुए थे. राजेश कुमार ने बताया कि उनके कमरे से करीब 1.5 लाख रुपये नकद और करीब 7 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुई है. वहीं, छोटे भाई के कमरे से भी 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के गहने चोर ले उड़े. दोनों भाई के कमरे को तोड़ा गया है. परिजन ने बताया कि छोटे भाई की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और शादी के सारे गहने कमरे में रखे हुए थे. वहीं उनके कमरे में भी शादी और बच्चों से जुड़े जेवरात रखे थे, जिसे चोरों ने निशाना बनाया. घटना की जानकारी तुरंत केनगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि मैं बाहर हूं लेकिन जानकारी है कि चोरी मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के साथ ही तफ्तीश शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >