कटिहार नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा गुरुवार को जिला के सभी प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायतों यथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, भुगतान, नये विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग, खराब मीटर आदि से संबंधित सभी शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा. इसके अतिरिक्त उक्त शिविर में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के 125 यूनिट खपत तक निःशुल्क बिजली/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित जानकारी एवं साईबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
