बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को

बीपीएससी ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है.

संवाददाता, पटना बीपीएससी ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा 13 सितंबर (शनिवार) को आयोजित की जायेगी. परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के अनुसार ही परीक्षा का संचालन होगा और इसके लिए सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. आयोग द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश अलग से जारी किये जायेंगे. परीक्षार्थियों से अपील की गयी है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >