Bokaro News : मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : डॉ लंबोदर

Bokaro News : पेटरवार ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारिता लिमिटेड की 20 वीं वार्षिक आमसभा कोह ग्राम में हुई संपन्न.

पेटरवार, पेटरवार ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारिता लिमिटेड की 20 वीं वार्षिक आमसभा सोमवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत कोह ग्राम में संपन्न हुई. सभा की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्या फुलेश्वरी देवी व मंच का संचालन अशोक रजवार एवं प्रबंधक गोपाल प्रसाद ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्षा सुषमा देवी, उपाध्यक्ष ज्योति बास्के, प्रबंधक गोपाल प्रसाद, केशव प्रसाद, बलदेव महतो, घनश्याम मुर्मू, उत्तम नंदी ने किया. मुख्य रूप से मौजूद पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि महिलाएं मुर्गी पालन कर अपनी आय बढ़ाते हुए विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रही हैं. कहा कि सहकारिता समिति के कार्यालय के लिए जमीन चिन्हित करें. उस पर भवन बनाने में सहयोग करूंगा. मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि चित्र गुप्त महतो ने सहकारिता समिति के क्रिया-कलाप की सराहना की. कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. जो जीवन स्तर को ऊंचा कर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं. कोह पंचायत के मुखिया राजेंद्र रजवार, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंध वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया.

बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

अतिथियों ने मुर्गी पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. महिलाओं द्वारा लघु नाटक, गीत-नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया. समिति की अध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. अंकेक्षण व उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. आगामी सत्र के लिये कार्य योजना की रूप रेखा तय की गयी. मौके पर समाजसेवी कौशल्या देवी, कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, शक्तिधर महतो, मिथुन महतो, सहित पेटरवार, कसमार व गोला प्रखंड के सैकड़ों महिला सदस्या व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >