बोकारो, इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू कार्यालय सेक्टर नौ में सोमवार को आरजीबीएस विभाग का सम्मेलन एसएन शर्मा की अध्यक्षता में हुआ. महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि आरजीबीएस विभाग में 300 से अधिक मजदूर कार्यरत हैं और समस्याओं से जूझ रहे हैं. वेतन समझौता आधा अधूरा पड़ा हुआ है, 39 माह का एरियर बाकी है. बोनस पर कोई सम्मानजनक फैसला नहीं किया जा सका है. ठेका मजदूर की स्थिति दयनीय है. सही वेतन मांगने पर गेट से बाहर करने की धमकी दी जाती है. विभाग के सभी सवालों को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा. वहीं, आरजीबीएस विभाग की नयी कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष एसएन शर्मा, सचिव आरआर पन्ना, सह सचिव मनोव्वर हुसैन, उपाध्यक्ष पीके मिश्रा, मुन्ना कुमार, एबी अंसारी, केसीएस मुंडा, कोषाध्यक्ष महेश्वर महली सहित 21 कार्यकारिणी सदस्यीय बनायी गयी. यूनियन के अध्यक्ष बीडी प्रसाद ने सभी का स्वागत किया. पर्यवेक्षक के रूप में देव कुमार, शंकर पोद्दार, आरबी सिन्हा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
