Bhojpuri News : सोहरा गांव निवासी के रूप में हुई मृत युवक के शव की पहचान

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के बाद दूसरे दिन शव की शिनाख्त करिया चौधरी

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के बाद दूसरे दिन शव की शिनाख्त करिया चौधरी (35) के रूप में हुई. वह कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव वार्ड नंबर-10 निवासी सुपन बिंद का पुत्र था और पेशे से मजदूर था. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम उसे बेहोशी की हालत में रौजा मुहल्ले के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था. मृतक के पिता ने बताया कि करिया चौधरी की ससुराल टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में है, जहां वह लगभग 14 वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था. बीते छह महीनों से वह रौजा मोहल्ला में एक परिचित के साथ रह रहा था. सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. मृतक के परिवार में पत्नी पूजा देवी, दो पुत्रियां सुमनी और संगीता तथा दो पुत्र मुसवा और गुड्डू हैं. परिवार में शोक की लहर है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH KR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >