तारडीह. बैका मुखिया के पति सह मदरसा शिक्षक पिंटू सिद्दीकी के निधन पर बैका गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. बैका गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलने वालों में बीपीआरओ खगेन्द्र मोहन,दरभंगा भाजपा पूर्वी जिला के महामंत्री संजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य लाल कुमार सिंह, भाजपा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम झा, भाजपा नेता सह नदीयामी मुखिया प्रतिनिधि कन्हैया चौधरी आदि ने शोक व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है. .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
