समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के बीच बांटा बैग

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के बीच बांटा बैग

हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में समग्र शिक्षा अभियान तहत बुधवार को प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच स्कूली बेग का वितरण किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा नौवीं व दशमी कक्षा के लिए आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा में इस बार अत्यधिक संख्या में बच्चे उपस्थित हुए हैं. समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के बीच स्कूली बैग वितरण किया. प्रधानाध्यापक ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सहित आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >