हाइवा के धक्के से माॅर्निंग वाक के लिए निकले वृद्ध जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर शोभानपुर गांव के समीप हाइवा के धक्के से माॅर्निंग वाक के लिए निकले 55 वर्षीय एक वृद्ध गंभीर रुप से जख्मी हो गया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर शोभानपुर गांव के समीप हाइवा के धक्के से माॅर्निंग वाक के लिए निकले 55 वर्षीय एक वृद्ध गंभीर रुप से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर गश्ती में मौजूद दारोगा बसंत कुमार पांडे घटना स्थल पर पहुंचे और जख्मी इंगलिश गांव निवासी राजकुमार राय को अपने वाहन से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह राजकुमार राय अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए शोभानपुर गांव की ओर गया था. थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि इंगलिशमोड़ से शंभुगंज की ओर जा रहे एक हाइवा ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मारकर फरार हो गया. चिकित्सक ने बताया कि घटना में वृद्ध का दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >