Samastipur News:दलसिंहसराय में ट्रेन से कट कर वृद्ध की हुई मौत

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित अजनौल हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रेक पर एक वृद्ध का शव मिला है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित अजनौल हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रेक पर एक वृद्ध का शव मिला है. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आसपास के लोग शव को देखने आये. इसकी सूचना डायल 112 व रेलवे पुलिस को दी गयी. मृतक की पहचान अजनौल पंचायत के खोकसा वार्ड 4 निवासी चंद्र विजय राय (60) के रूप में हुई है. शव रेलवे फाटक 29 के पास बरौनी-समस्तीपुर रेलवे लाइन पर दो हिस्से में कटा हुआ था. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले वृद्ध सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास बैठा था. पता नहीं क्या हुआ वह ट्रेन से कट गया. जब शव देखा गया उससे पहले वैशाली एक्सप्रेस गुजरा था. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मौत वैशाली एक्सप्रेस से कटने से हुई है. घटना स्थल पर मृतक का चप्पल व एक गमछा मिला है. शव को देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा था कि ठोकर लगने के बाद वह घसीटता हुआ कुछ दूर तक गया. इसके बाद दो हिस्सों में बंट गया. काफी देर बाद मृतक के परिजन घटना स्थल पर आये तो उसकी पहचान चंद्र विजय राय के रूप में की. परिजनों ने बताया कि वह कई बार घर से किसी को बिना बोले निकल जाते थे. आज भी बिना बताये घर से निकल गये. कुछ ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है. आने पर उनकी पहचान हुई. वहीं रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >