अहियापुर में नशेड़ी ने गला दबा पत्नी को मार डाला

भिखनपुर गांव में हुई वारदातबेटी को भी बेरहमी से पीटा2010 में हुई थी शादी संवाददाता, मुजफ्फरपुर भिखनपुर गांव में नशेड़ी पति ने लोहे के रॉड से गला दबाकर उषा देवी

भिखनपुर गांव में हुई वारदात

बेटी को भी बेरहमी से पीटा

2010 में हुई थी शादी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

भिखनपुर गांव में नशेड़ी पति ने लोहे के रॉड से गला दबाकर उषा देवी (37) की हत्या कर दी.वारदात शुक्रवार को हुई. बचाव करने आई 11 वर्षीय बेटी को भी उसने बेरहमी से पीट दिया. पत्नी की हत्या करने के बाद पति भाग गया. उषा, इंदल पासवान की पत्नी थी. दोनों की शादी 2010 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे अविनाश (13) व बेटी अर्चना (11) हैं. अविनाश ननिहाल में रहता है.

बहन को पीटता था इंदल

उषा के भाई अनिल ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही बहन को पता चल गया था कि इंदल नशे का आदी है. शराब पीने से रोकने पर वह उषा को मारता-पीटता था. इस बाबत थाने में शिकायत भी की गई थी और पंचायती भी हुई थी, लेकिन इंदल बाज नहीं आया.

रॉड से किया उषा पर वार

शुक्रवार को इंदल नशे की हालत में घर पहुंचा था. किसी बात को लेकर उसका उषा से विवाद हो गया. गुस्से में इंदल ने लोहे की रॉड उठा ली और उषा पर वार कर दिया. उषा बेसुध होकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद इंदल ने रॉड से ही उसका गला दबा दिया. जब भांजी अर्चना मां को बचाने के लिए दौड़ी, तो इंदल ने उसे धक्का देकर भगा दिया. गांव के ही एक युवक ने फोन कर घटना की जानकारी दी. जब वे परिवार के सदस्यों के साथ भिखनपुर गांव पहुंचे, तो उन्होंने उषा का शव चौकी पर पड़ा देखा. उसके गले व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और पास में ही हत्या में प्रयुक्त रॉड भी पड़ा मिला. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि महिला की मौत हुई है. उसके गले पर निशान मिला है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. मायके वाले ने हत्या का आरोप लगाया है. आगे की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >