सांप ने युवक को डसा, 108 एंबुलेंस सेवा रही नाकाम

सांप ने युवक को डसा, 108 एंबुलेंस सेवा रही नाकाम

भंडरिया. भंडरिया प्रखंड निवासी रामनाथ माझी के 30 वर्षीय पुत्र राजेंद्र माझी को घर के बगान में घूमने के दौरान अचानक सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि रेफर किये जाने के बाद उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल सेंटर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला. मजबूरी में परिजनों ने गंभीर अवस्था में ही राजेंद्र को मोटरसाइकिल से गढ़वा सदर अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा का सहयोग न मिलना गंभीर लापरवाही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में उचित कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान ऐसी लापरवाही से खतरे में न पड़े. फिलहाल, राजेंद्र माझी का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >