– दो अररिया व एक पूर्णिया का तस्कर शामिल कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई रिक्शा से 70.100 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई रिक्शा के सीट के नीचे बने तहखाना से 70.100 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उतरी दिनाजपुर (रायगंज) से लाल रंग के एक बिना नंबर के ई रिक्शा को संदेह के आधार पर उत्पाद पुलिस ने रोका. मध निषेध विभाग की टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो ई रिक्शा के आगे और पीछे के सीट के नीचे बने गुप्त तहखाना में विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब कुल 70.100 लीटर बरामद कर तीन अभियुक्तों को अररिया निवासी चांद व सलीम तथा पूर्णिया जिला के रहने वाले नरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
