Samastipur News:मोरवा के हुसैनीपुर में 51 जोड़े की होगी सामूहक शादी

प्रखंड के मरीचा पंचायत के हुसैनीपुर में एक बार फिर 51 जोड़ों की शादी के लिए कवायद शुरू हो गई है.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड के मरीचा पंचायत के हुसैनीपुर में एक बार फिर 51 जोड़ों की शादी के लिए कवायद शुरू हो गई है. इसको लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गयी. इसमें कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया. अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी व आयोजक ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर इस बार 51 जोड़ी की शादी कराने का लक्ष्य है. इसमें 10 से 15 लाख लोग जुटेंगे. इसकी तैयारी को लेकर व्यापक चर्चा की गई है. जगह का चयन करने को लेकर कमेटी बनाई गई है. वहीं लड़का व लड़की के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कमेटी ने आने वाले लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए शादी समारोह में होने वाले खर्चों की रूपरेखा तय की. बताया जाता है कि वर-वधू पक्ष के लोगों को सारी सुविधा के साथ उन्हें उपहार भी दिये जायेंगे. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. बताते चलें कि गत वर्ष भी इसी तरह के आयोजन हुए थे. इसमें 36 जोड़े की शादी कराई गई थी. इस मौके पर लखन सिंह, कृष्णानंद शर्मा, उदय शंकर शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, जयनाथ ठाकुर, बलिराम सिंह, सतीश कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार कुशवाहा, लालबाबू सिंह, संतोष कुमार, सुशील जायसवाल, नवीन कुमार सिंह, मंगल झा, युगल प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, रघुनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >