– लम्बी, ऊंची व दौड़ प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने लिया हिस्सा कटिहार डीएस कॉलेज में नये सत्र के नामांकित छात्र- छात्राओं का एनसीसी में नामांकन किया गया. एनसीसी में नामांकन से पूर्व छात्र- छात्राओं को मेजरमेंट और परीक्षण प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. डीएस कॉलेज बीएड के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट हर्षवर्द्धन ने बताया कि कुल 56 सीटों के लिए 50 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद और प्रमाण पत्र सत्यापन कार्य किया गया. डीएस कॉलेज मैदान में 35 बिहार बटालियन से ट्रेनी जेसीओ मदन लाल के नेतृत्व में सभी बच्चों का मेजरमेंट से लेकर प्रशिक्षण प्रक्रिया के तहत निष्पक्षपूर्ण माहौल में नामांकन लिया गया. बुधवार को कुल 36 बच्चों का एनसीसी में नामांकन हो गया. फिजिकल टेस्ट के अलावा लिखित परीक्षा ली गयी. यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
