सोनपुरवा गांव से 300 बोतल शराब जब्त

सोनपुरवा गांव से 300 बोतल शराब जब्त

सतबरवा. थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पोलपोल के सोनपुरवा गांव से एक मारुति 800 कार से 25 पेटी अवैध शराब जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रे रंग के पुराना मारुति 800 कार से दुर्गापूजा के दौरान शराब को बेचने के लिए दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने एसआइ प्रदीप कुमार तथा एएसआइ राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की. इस दौरान दिन के करीब 12:30 बजे मारुति कार का चेकिंग किया गया, जिसमें शराब पाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी से बरामद 25 पेटी शराब को जब्त किया गया है, जिसमें करीब 300 फूल बोतल (गोल्ड कप स्मूथ) शराब के साथ शिवशंकर यादव नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है. बताया जाता है कि हिरासत में लिए गये युवक सतबरवा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव का रहने वाला है, जो अवैध रूप से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है. जिसका बाजार भाव के अनुसार 30 हजार बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >