राजस्व शिविर में 207 रैयतों ने दिया आवेदन

राजस्व महाअभियान के तहत सोमवार को प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा जोठा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया

धोरैया. राजस्व महाअभियान के तहत सोमवार को प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा जोठा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याओं का आवेदन लिया गया. इसमें नाम में सुधार, मृत स्वामियों के नाम हटाकर उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज करने, बंटवारे से संबंधित मामलों को रिकॉर्ड में अपडेट करने और भूमि अभिलेखों में त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया की गयी. अंचलाधिकारी निवास कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में 207 लोगों ने आवेदन दिया. इसमें 198 रैयतों ने जमाबंदी में सुधार, 155 रैयतों ने जमाबंदी में सुधार करने, 44 रैयतों ने ऑनलाइन जमाबंदी चढ़ाने, बंटवारा के लिए 4 तथा नामांतरण के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >