विद्यालय प्रमाणीकरण में लोहरदगा के 19 विद्यालयों को शत-प्रतिशत पुरस्कार मिला

विद्यालय प्रमाणीकरण में लोहरदगा के 19 विद्यालयों को शत-प्रतिशत पुरस्कार मिला

लोहरदगा़ शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूलों की दशा सुधारने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा चलाये जा रहे विद्यालय प्रमाणीकरण कार्यक्रम में लोहरदगा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पूरे राज्य में लोहरदगा ही एक ऐसा जिला रहा है जिसके सभी 19 प्रतिभागी विद्यालय विशेष आकलन परीक्षा में सफल घोषित किये गये हैं. इस तरह जिले ने शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराया है. विद्यालय प्रमाणीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों की दशा-दिशा सुधारना, बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. राउंड वन के तहत मई और जुलाई 2025 में आयोजित परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में विद्यालयों के शिक्षण माहौल, प्रार्थना सभा और परिवेश की गहन समीक्षा की गयी थी. परिणामस्वरूप जिले के दो विद्यालयों को स्वर्ण पदक, 16 को रजत पदक और एक विद्यालय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है. पूरे राज्य की बात करें तो 741 विद्यालयों में से 543 विद्यालय चयनित हुए. इनमें 49 को स्वर्ण, 467 को रजत और 27 को कांस्य पदक मिला. वहीं 198 विद्यालय प्रथम राउंड में असफल घोषित किये गये. इनमें सीएम एसओइ के 77, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के 220 और पीएम श्री के 246 विद्यालय शामिल थे. लोहरदगा के जिन विद्यालयों ने पदक हासिल किये उनमें पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाड़ीपाड़ा और राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी, कूड़ु को स्वर्ण पदक मिला. 16 विद्यालयों को रजत पदक प्राप्त हुआ़ इनमें राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा, कस्तूरबा गांधी बालिका सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिंदू, चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय किस्को, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय किस्को, सेन्हा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितरी डांडू, बिटपी, मध्य विद्यालय चट्टी, गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय माराडीह, डॉ अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय कैरो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिड़नी और मध्य विद्यालय मक्का शामिल हैं. वहीं मध्य विद्यालय अर्रू, सेन्हा को कांस्य पदक मिला है. इस उपलब्धि पर उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने सभी विद्यालयों को बधाई दी और कहा कि मेहनत और लगन से मिली यह सफलता प्रेरणादायक है. उन्होंने स्कूलों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाये रखने और निरंतर सुधार की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >