कैफीन से होगा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

अमेरिका के इलिनॉय यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, कैफीनयुक्त पेय न केवल आपको सुबह की नींद से उबारने में मदद कर सकता है, बल्कि आपका वजन भी कम कर सकता है. बशर्ते, चाय/कॉफी के साथ अलग से शुगर न लिया गया हो. इस अध्ययन में पता चला है कि कैफीन के सेवन से आहार […]

अमेरिका के इलिनॉय यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, कैफीनयुक्त पेय न केवल आपको सुबह की नींद से उबारने में मदद कर सकता है, बल्कि आपका वजन भी कम कर सकता है. बशर्ते, चाय/कॉफी के साथ अलग से शुगर न लिया गया हो. इस अध्ययन में पता चला है कि कैफीन के सेवन से आहार में लिये जा रहे चीनी और वसा के प्रभाव में कमी आती है.
यह अध्ययन चूहों पर किया गया था, जिन्हें लगातार चार सप्ताह तक अपेक्षाकृत अस्वास्थ्यकर आहार दिया गया था, जिसमें 40 से 45 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और सिर्फ 15 फीसदी प्रोटीन शामिल था. इसके बाद चूहों को एक चाय दी गयी, जिसमें फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनॉइड्स और अमीनो एसिड थे. कैफीन की खुराक 65 से 135 मिलीग्राम प्रति सर्विंग थी. चूहों को कैफीनयुक्त अन्य चीजें भी दी गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >