कैंसर की रोकथाम के प्रयास

कैंसर की बीमारी लगातार अपने पैर पसार रही है. देश के प्राय: हर राज्य में इस बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसे लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जाहिर की है और रोकथाम के लिए प्रयासरत है. मुख्य रूप से तीन तरह के कैंसर की रोकथाम पर विशेष रूप से ध्यान दे […]

कैंसर की बीमारी लगातार अपने पैर पसार रही है. देश के प्राय: हर राज्य में इस बीमारी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसे लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जाहिर की है और रोकथाम के लिए प्रयासरत है. मुख्य रूप से तीन तरह के कैंसर की रोकथाम पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है.केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि सरकार इनमें ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और लंग कैंसर मुख्य रूप से शामिल हैं.
आंकड़ों पर आधारित ताजा जानकारी के अनुसार, इस समय देश में मिजोरम राज्य में कैंसर काफी तेजी से फैल रहा है. हालांकि पिछले दो वर्षों में केरल में इस बीमारी का सबसे अधिक प्रसार हुआ है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के आधार पर देश में कैंसर के जितने मरीज हैं, उनमें से 41 प्रतिशत मरीज ब्रेस्ट, सर्वाइवल और लंग कैंसर से जूझ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >