तीन गुना बढ़े मीजल्स के मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीनेशन के बावजूद दुनियाभर में मीजल्स यानी खसरा के मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 2018 के मुकाबले इस साल अब तक सात महीने में ही दुनियाभर में मीजल्स के 3 लाख, 64 हजार, 808 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2018 में […]

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीनेशन के बावजूद दुनियाभर में मीजल्स यानी खसरा के मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
2018 के मुकाबले इस साल अब तक सात महीने में ही दुनियाभर में मीजल्स के 3 लाख, 64 हजार, 808 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2018 में सिर्फ 1 लाख, 29 हजार, 239 मामले सामने आये थे. दुनियाभर में मीजल्स की वैक्सीन को लेकर लोगों का विरोध देखने को मिल रहा है, जो इसका बड़ा कारण है.
डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2006 के बाद से मीजल्स के ये रेजिस्टर्ड मामले सबसे ज्यादा हैं. जबकि दुनियाभर में सिर्फ 10 में 1 केस ही रिपोर्ट होता है, बाकी मामले रिपोर्ट भी नहीं होते. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मीजल्स की वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित और कारगर है, लेकिन लोगों के बीच इसके प्रति भ्रम और गलत बातें फैलायी जा रही हैं, जिससे मामले बढ़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >