World Sleep Day 2023: वर्ल्ड स्लीप डे आज, अच्छी नींद लेने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

World Sleep Day 2023, Tips for Better Sleep: आज 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गहरी नींद लेने के कुछ तरीके, जिसकी मदद से आप दिन भर एक्टिव और एनर्जेटिक रह सकते हैं.

World Sleep Day 2023, Tips for Better Sleep: आज विश्व भर में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है. हर साल मार्च विषुव (Equinox) से पहले शुक्रवार को गुणवत्ता नींद के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष, यह 17 मार्च को है. विश्व नींद दिवस नींद का उत्सव है और नींद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई करने का आह्वान है, जिसमें चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक पहलू और ड्राइविंग शामिल हैं. इसका आयोजन वर्ल्ड स्लीप डे कमेटी ऑफ द वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी द्वारा नींद विकारों की बेहतर रोकथाम और प्रबंधन के माध्यम से समाज पर नींद की समस्याओं के बोझ को कम करने के उद्देश्य से किया जाता है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गहरी नींद लेने के कुछ तरीके, जिसकी मदद से आप दिन भर एक्टिव और एनर्जेटिक रह सकते हैं.

हाइजीन का ध्यान रखें

स्लीप हाइजीन का ध्यान रखें. हर रात एक ही समय पर बिस्तर पर जाएं और प्रत्येक सुबह एक ही समय पर उठें.

अकेले सोएं

अगर आपको रोशनी, आवाज और टेंपरेचर की वजह से ठीक से नींद नहीं आती है, तो आप अकेले सोने की कोशिश करें. अक्सर ऐसा होता है कि आपके पार्टनर को ज्यादा ठंडा या गरम पसंद हो सकता है जो आपकी नींद नहीं आने की वजह हो सकती है. इसलिए आप अपने टेंपरेचर के हिसाब से कमरे को रखें और आराम से सोएं. अगर आपका साथी खर्राटें लते है तो आपको सोने में मुश्किल हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा आप अलग सोएं.

तेल मालिश करें

सिर और पैर पर भृंगराज का तेल लगाने तथा उससे मालिश करने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है. इस तेल से मालिश करने पर नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है.

सोने से पहले व्यायाम न करें

अच्छी नींद के लिए आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद न सोएं. आपकी एक्सरसाइज और नींद में कम से कम 3 घंटे का गैप होना चाहिए. हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि व्यायाम करने के बाद माइंड रिलेक्स हो जाता है और नींद अच्छी आती है.

हॉट शॉवर, मेडिटेशन या म्यूजिक का लें सहारा

एक अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले कुछ रिलैक्सेशन तकनीकों का सहारा लिया जा सकता है. हॉट शॉवर, मेडिटेशन या म्यूजिक सुनने से तन-मन को शांत होने में मदद मिलती है और रात में अच्छी नींद आती है.

वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास

अगर हम वर्ल्ड स्लीप डे के इतिहास के बारे में बात करे तो वर्ल्ड स्लीप डे पहली बार साल 2008 में वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से मनाया गया था. वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी का पुराना नाम वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ स्लीप मेडिसिन (WASM) था. ये एक नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गनाइजेशन है. इसमें मेडिकल क्षेत्र वाले लोग काम करते है और नींद से जुड़ी समस्याओं के बारे में स्टडी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >