World Food Safety Day 2023: आज मनाया जा रहा है 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस', जानें इसका इतिहास और महत्त्व

World Food Safety Day 2023: हर साल आज 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलना है.

World Food Safety Day 2023:  विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हर साल आज के दिन यानी 7 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलना है. यह दिन यह सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है कि हम जो भोजन करते हैं वह सुरक्षित है और विश्व स्तर पर खाद्य जनित बीमारियों के बोझ को कम करता है.

इस साल की थीम (Theme for World Food Safety Day 2023)

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन हर साल इस खास दिन के लिए थीम तय करता है. साल 2023 यानी कि मौजूदा साल के लिए ये थीम है कि ‘खाद्य मानक जीवन बचाते हैं(Food standards save lives)’.इस थीम के जरिए लोगों को खाने के लिए तय मानकों का महत्व समझाना है. पिछले साल यानी कि साल 2022 के लिए ये थीम थी सेफ फूड बेटर हेल्थ.

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022: महत्व

7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाजार पहुंच, पर्यटन और सतत विकास में योगदान करने, खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने में मदद करने के लिए ध्यान आकर्षित करना और कार्रवाई को प्रेरित करना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) संयुक्त रूप से सदस्य राज्यों और अन्य संबंधित संगठनों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के पालन की सुविधा प्रदान करते हैं. यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस यह सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूत करने का एक अवसर है कि हम जो भोजन करते हैं वह सुरक्षित है, सार्वजनिक एजेंडे में मुख्यधारा की खाद्य सुरक्षा और विश्व स्तर पर खाद्य जनित रोगों के बोझ को कम करता है.

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास

यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फूड सेफ्टी डे मनाने का फैसला किया. तब से लेकर इस दिन को हर साल 7 जून के रूप में मनाया जाने लगा. दरअसल, इस दिन का मकसद है कि लोग फूड सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं और उसके अलग-अलग फायदों को समझें. इस दिन खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है. इस दौरान लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का महत्व समझाया जाता है. बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पहली बार 7 जून 2019 को मनाया गया था. जिसके बाद, हर साल इसे मनाया जाने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >