Palak Pyaz Paratha: सर्दियों के मौसम में ट्राई करें पालक प्याज पराठा, खाते ही आ जाएगा मजा

Palak Pyaz Paratha: अगर आपको भी अलग-अलग तरह के पराठे खाना और बनाना पसंद है तो पालक प्याज पराठा को आप ट्राई कर सकते हैं. इस पराठा को आप दही, चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.

Palak Pyaz Paratha: ऑफिस के लिए लंच बॉक्स रेडी करना हो या बच्चों के टिफिन में कुछ टेस्टी डिश देना हो पराठे एक अच्छा ऑप्शन है. सुबह की भागदौड़ में पराठे को आप जल्दी से तैयार कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में आप पालक प्याज के पराठे को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक प्याज पराठा बनाने का तरीका. 

पालक प्याज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • पालक के पत्ते- 1 कप बारीक कटे हुए
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • घी या तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती-  2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

पालक प्याज पराठा को कैसे तैयार करें?

  • पालक प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप अजवाइन, 2 चम्मच तेल, जीरा और नमक को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद आप आटा में बारीक कटे हुए पालक के पत्ते, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे से थोड़ा सा हिस्सा लें और लोई बना लें. लोई में आप थोड़ा सा सूखा आटा को लगा दें. अब बेलन से गोल पराठे बेल लें. तवा को गर्म करें और पराठा को तवे पर डालकर दोनों तरफ से पका लें. जब ये पक जाए तब आप दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर पराठे को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इसी तरह से सारे पराठे को आप तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >