Palak-Matar Sabji Recipe: ठंड के मौसम में झटपट बनाएं पालक-मटर की सब्जी, लंच के लिए करें तैयार

Palak Matar Sabji Recipe: लंच में आप भी ऐसी सब्जी की रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो झटपट से बन जाए तो ये आर्टिकल आपके काम की है. लंच में आप आसानी से पालक-मटर की सब्जी को बना सकते हैं.

Palak-Matar Sabji Recipe: सर्दियों में लंच में जल्दी से टेस्टी सब्जी बनाना चाहते हैं जिसे आप रोटी या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकें, तो पालक-मटर की सब्जी एक बढ़िया ऑप्शन है. झटपट से तैयार होने वाली इस रेसिपी का स्वाद लाजवाब होता है. सर्दियों में आप पालक के पराठे या पकौड़े बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस नई रेसिपी को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं पालक-मटर की सब्जी बनाने का आसान तरीका. 

पालक-मटर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक- 1 गुच्छा
  • प्याज- 1 
  • जीरा- 1 चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • मटर- 1 कप
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- 2 बड़े चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

पालक-मटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • पालक-मटर की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें और इसमें पालक के पत्तों को डाल दें. थोड़ी देर उबालने के बाद आप पत्तों को निकाल लें और ठंडा होने के बाद बारीक पीस लें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च को डालें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर भूनें.
  • इसके बाद आप बारीक कटा टमाटर को डाल दें और नरम होने तक पका लें. मटर को डाल दें और ढककर नरम होने तक पका लें. 
  • अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप नमक और गरम मसाला को भी डाल दें. पालक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें. इसे थोड़ी देर के लिए पका लें और ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >