White Flower For Garden: घर में हरा-भरा गार्डन घर की खूबसूरती को बढ़ाता है. सुबह की ताजी हवा में या शाम की हल्की धूप में गार्डन में समय बिताना अच्छा लगता है. गार्डन में खिले सुंदर फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं. गार्डन में सफेद फूलों का होना गार्डन को और भी आकर्षक बना देता है. अगर आप भी अपने गार्डन या बालकनी में सफेद फूल लगाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में 4 सफेद फूलों के बारे में जान सकते हैं.
मोगरा लगाएं
गार्डन में आप भी खुशबूदार फूल लगाने का सोच रहे हैं तो मोगरा एक अच्छा ऑप्शन है. मोगरा के छोटे-छोटे सफेद फूल बेहद खुशबूदार होते हैं और इनका इस्तेमाल गजरा बनाने में भी किया जाता है.
सफेद रेन लिली लगाएं
आप रेन लिली को लगा सकते हैं. ये फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं और इनकी पत्तियां पतली होती हैं. बारिश के मौसम में ये खिलते हैं. आप इसे गमलों में लगाकर अपने घर या बालकनी की भी सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
रजनी गंधा लगाएं
रजनी गंधा एक खुशबूदार फूल है. इसके फूल दिखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं. इस फूल से घर या गार्डन की हवा महक उठती है. आप इसे गमले या बगीचे में लगा सकते हैं.
सफेद गुड़हल के फूल लगाएं
आपने लाल गुड़हल के फूल तो जरूर देखे होंगे. अगर आप गार्डन में गुड़हल के फूल लगाने का सोच रहे हैं तो सफेद गुड़हल के फूल को लगा सकते हैं. इसके फूल बड़े होते हैं जो आपकी गार्डन की शोभा को बढ़ा देते हैं. आप इसे गार्डन या बालकनी में बड़े गमले में लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Spinach Plant Gardening Tips: बालकनी में उगाएं ताजा पालक, इन टिप्स का करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें: Guldaudi Plant Gardening Tips: रंग-बिरंगे गुलदाउदी के फूलों से बगीचे को बनाएं ब्यूटीफुल, इस तरीके से लगाएं पौधा
