Vivah Muhurat 2023: शुरू होने वाला है शादियों का सीजन, जानें नवंबर के किस दिन से बजने लगेगी शहनाई

Vivah Muhurat November December 2023: शादियां व मंगल कार्य देवोत्थान एकादशी पर 4 नवंबर से शुरू होंगी. नवंबर माह में 23 तारीख से शादियों के लिए शुभ तिथियां शुरू हो जाएंगी, जो दिसंबर तक चलेंगी, तो अब इस साल के बचे हुए दो महीनों यानी नवंबर और दिसंबर 2023 शादी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं जान लें.

Vivah Muhurat 2023: शादी विवाह जैसे शुभ कार्य के लिए मुहूर्त (Shaadi Muhurat 2023) देखना जरूरी समझा जाता है. यदि आप इस साल विवाह के बंध में बंधने की योजना कर रहे हैं तो अब इस साल के बचे हुए दो महीनों यानी नवंबर और दिसंबर 2023 शादी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं जान लें.

चार महीने से नहीं हो रही है शादियां

आपको बता दें देवशयनी एकादशी के बाद हिंदू धर्म में शादियां चार महीने तक नहीं होती हैं क्योंकि इस दिन चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है. इस एकादशी से पहले 27 जून दिन मंगलवार को शादी का बड़ा मुहूर्त था, इसके बाद शादियां व मंगल कार्य देवोत्थान एकादशी पर 4 नवंबर से शुरू होंगी. नवंबर माह में 23 तारीख से शादियों के लिए शुभ तिथियां शुरू हो जाएंगी, जो दिसंबर तक चलेंगी.

नवबंर में विवाह का शुभ मुहूर्त

अगर आप नवंबर 2023 में विवाह तय करने का सोच रहे हैं तो शादी के लिए 23 नवंबर, 24 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर को शादी का दिन निर्धारित कर सकते हैं।

दिसंबर में विवाह के बन रहे हैं ये शुभ योग

साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में 4 दिसंबर, 5 दिसबंर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर,8 दिसंबर, 9 दिसंबर और 15 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

जनवरी 2024 में विवाह मुहूर्त

16 जनवरी 2024, मंगलवार – षष्ठी, सप्तमी

17 जनवरी 2023, बुधवार – सप्तमी

20 जनवरी 2024, शनिवार – एकादशी

21 जनवरी 2024, रविवार – एकादशी

22 जनवरी 2024, सोमवार – द्वादशी, त्रयोदशी

27 जनवरी 2024, शनिवार – द्वितीया, तृतीया

28 जनवरी 2024, रविवार – तृतीया

30 जनवरी 2024, मंगलवार – पंचमी

31 जनवरी 2024, बुधवार – पंचमी, षष्ठी

फरवरी 2024 में विवाह मुहूर्त

4 फरवरी 2024, रविवार – नवमी, दशमी

6 फरवरी 2024, मंगलवार – एकादशी, द्वादशी

7 फरवरी 2024, बुधवार – त्रयोदशी

8 फरवरी 2024, गुरुवार – त्रयोदशी

12 फरवरी 2024, सोमवार – तृतीया, चतुर्थी

13 फरवरी 2024, मंगलवार – पंचमी

17 फरवरी 2024, शनिवार – नवमी

24 फरवरी 2024, शनिवार – पूर्णिमा, प्रतिपदा

25 फरवरी 2024, रविवार – द्वितीया

26 फरवरी 2024, सोमवार – द्वितीया

29 फरवरी 2024, गुरुवार – पंचमी

मार्च 2024 में विवाह मुहूर्त

1 मार्च 2024, शुक्रवार – षष्ठी

2 मार्च 2024, शनिवार – सप्तमी

3 मार्च 2024, रविवार – सप्तमी, अष्टमी

4 मार्च 2024, सोमवार – नवमी

5 मार्च 2024, मंगलवार – नवमी, दशमी

6 मार्च 2024, बुधवार – एकादशी, द्वादशी

7 मार्च 2024, गुरुवार – द्वादशी

10 मार्च 2024, रविवार – प्रतिपदा

11 मार्च 2024, सोमवार – प्रतिपदा, द्वितीया

12 मार्च 2024, मंगलवार – तृतीया

अप्रैल 2024 में विवाह मुहूर्त

18 अप्रैल 2024, गुरुवार – एकादशी

19 अप्रैल 2024, शुक्रवार – एकादशी

20 अप्रैल 2024, शनिवार – द्वादशी, त्रयोदशी

21 अप्रैल 2024 रविवार – चतुर्दशी

22 अप्रैल 2024, सोमवार – चतुर्दशी

जुलाई 2024 में विवाह मुहूर्त

9 जुलाई 2024, मंगलवार – चतुर्थी

11 जुलाई 2024, गुरुवार – षष्ठी

12 जुलाई 2024, शुक्रवार – सप्तमी

13 जुलाई 2024, शनिवार – सप्तमी

14 जुलाई 2024, रविवार – नवमी

15 जुलाई 2024, सोमवार – नवमी, दशमी

नवंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

12 नवंबर 2024, मंगलवार – द्वादशी

13 नवंबर 2024 बुधवार – त्रयोदशी

16 नवंबर 2024 शनिवार – द्वितीया

17 नवंबर 2024, रविवार – द्वितीया, तृतीया

18 नवंबर 2024, सोमवार – तृतीया

22 नवंबर 2024, शुक्रवार – अष्टमी

23 नवंबर 2024, शनिवार – अष्टमी

25 नवंबर 2024, सोमवार – एकादशी

26 नवंबर 2024, मंगलवार – एकादशी

28 नवंबर 2024, गुरुवार – त्रयोदशी

29 नवंबर 2024, शुक्रवार – त्रयोदशी

दिसंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

4 दिसंबर 2024, बुधवार – चतुर्थी

5 दिसंबर 2024, गुरुवार – पंचमी

9 दिसंबर 2024, सोमवार – नवमी

10 दिसंबर 2024, मंगलवार – दशमी, एकादशी

14 दिसंबर 2024, शनिवार – पूर्णिमा

15 दिसंबर 2024, रविवार – पूर्णिमा

ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूरी

पंचांग के अनुसार, साल 2023 के आखिरी महीने नवंबर और दिसंबर में इन मुहूर्तों में विवाह तय करना शुभ होगा, लेकिन बिना ज्योतिषीय सलाह के शादी की तारीख निर्धारित ना करें क्योंकि शादी की तारीख कपल्स के जन्म पत्रिका के अनुरूप होना चाहिए. इसलिए ज्योतिषाचार्य से विवाह के दिन के बारे में चर्चा जरूर करें.

(Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. हमारी सलाह है कि इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क कर लें.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >