Vidur Niti in Hindi: कलयुग में भी संजीवनी हैं विदुर नीति की ये बातें

Vidur Niti in Hindi : जानें महात्मा विदुर के वे अनमोल विचार जो आपको हर परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं और जीवन में सफलता दिला सकते हैं.

Vidur Niti in Hindi: विदुर नीति का ज्ञान सदियों से हमारा मार्गदर्शन करता आया है. यही कारण है कि आज के इस कठिन दौर में भी विदुर जी की बातें हमारे जीवन में संजीवनी बूटी की तरह काम करती हैं. कई बार जीवन में ऐसा होता है कि हम असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या करें और कैसे अपने जीवन को सही दिशा दें. ऐसे कठिन समय में महात्मा विदुर के नीति हमारे जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.तो चलिए जानते हैं महात्मा विदुर के वे अनमोल विचार जो न केवल आपको हर मुश्किल से बचाएंगे बल्कि सफलता के नया रास्ता भी दिखाएंगे.

  • समय की पहचान : जो व्यक्ति यह जानता है कि उसे कब बोलना है और कब चुप रहना है उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती है.
  • संतुष्टि का धन : विदुर जी कहते हैं कि लोभ इंसान की बुद्धि हर लेता है. संतुष्ट मन ही सबसे बड़ा धन है.
  • क्रोध पर नियंत्रण: जलती हुई आग से घर का ही नुकसान होता है वैसे ही क्रोध करने वाला व्यक्ति सबसे पहले अपनी ही शांति को नष्ट करता है.
  • विश्वसनीय मित्र: जो व्यक्ति आपके मुंह पर मीठा बोले लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करे उससे उतनी ही दूरी बना लें जितनी किसी विषैले सांप से बनाई जाती है.
  • कर्म की प्रधानता: सिर्फ सोचने से सफलता नहीं मिलती जो व्यक्ति आलस्य को त्याग कर कर्म करता है लक्ष्मी उसी के पास निवास करती हैं.

यह भी पढ़ें : Vidur Niti Quotes For Mental Peace: क्या है वह एक शक्ति जिसे विदुर ने बताया दुनिया का सबसे बड़ा सुख

यह भी पढ़ें : Vidur Niti: विदुर नीति के 5 ऐसे सूत्र,जिन्हें अपनाते ही बदल जाएगी आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें : Vidur Niti: इस तरह के लाेगों से रहें सावधान वरना हो जाएंगे बर्बाद, जानिए क्या कहती है विदुर नीति

यह भी पढ़ें : Vidur Niti Life Lessons: जब अपने ही रचें साजिश, तो विदुर की ये बातें दिखाएंगी जीत की राह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >