Vidur Niti: करोड़ों की भीड़ में दिखना है अलग,तो जीवन में उतार लें विदुर के ये 3 सूत्र
Vidur Niti: क्या आप भी भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं. जानें महात्मा विदुर के वो 3 सूत्र जो आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
Vidur Niti: आज की भाग-दौड़ वाली जिदंगी में हर कोई सफल होना चाहता है लेकिन सफलता की असली परिभाषा और उसे पाने का सही रास्ता बहुत कम लोग जानते हैं.अक्सर लोगों को लगता है कि धन-दौलत हो जाना ही असली कामयाबी हैं. जबकि प्राचीन भारत के सबसे महान कूटनीतिज्ञ और ज्ञानी महात्मा विदुर का मानना कुछ और ही था.विदुर नीति के अनुसार अगर आप खुद को करोड़ों की भीड़ से अलग करना चाहते हैं तो आपको केवल मेहनत ही नहीं बल्कि जीवन के सूत्रों को समझना होगा.आइए जानते हैं क्या हैं वो 3 सूत्र जो आपकी दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं.
सफलता के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा
विदुर नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति की हार उसके दुश्मनों से नहीं बल्कि उसके अंदर छिपे 6 दोषों से होती है. विदुर जी कहते हैं कि अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं.
- नींद, सुस्ती और डर को त्याग दें.
- क्रोध और आलस्य पर काबू पाएं.
- काम टालने की आदत को खत्म करें.
ज्ञान नहीं कर्म बनाता है महान
महाराज धृतराष्ट्र के पूछने पर विदुर जी ने कहा था कि असली ज्ञानी वह नहीं है जो बहुत बातें करता है. बल्कि बुद्धिमान वह है.
- जिसके कार्यों में बाधाएं जैसे सर्दी, गर्मी, डर लालच रुकावट न बन सकें.
- जो अपनी योजनाओं को तब तक गुप्त रखता है जब तक कि वे सफल न हो जाएं.
क्या आप वाकई सुखी और सफल हैं
विदुर जी ने सफलता को केवल पैसों से नहीं तौला जा सकता है. उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे सुखी और अलग वह व्यक्ति है जिसके पास ये 3 चीजें हैं.
- बीमारी मुक्त शरीर: अगर आपका शरीर स्वस्थ है तभी आप अपनी सफलता का आनंद ले पाएंगे.
- कर्ज का न होना: जिस व्यक्ति पर कोई कर्ज नहीं है वही असली मानसिक आजादी और चैन की नींद पा सकता है.
- हंसता-खेलता परिवार: जिस घर में झगड़े नहीं बल्कि शांति, प्यार और अच्छे संस्कार होते हैं वहां साक्षात लक्ष्मी का वास होता है.
Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के 5 ऐसे सूत्र,जिन्हें अपनाते ही बदल जाएगी आपकी किस्मत
Also Read : Vidur Niti: इस तरह के लाेगों से रहें सावधान वरना हो जाएंगे बर्बाद, जानिए क्या कहती है विदुर नीति
Also Read : Vidur Niti Success Secrets in Hindi: जेब खाली कर देती हैं ये 5 गलतियां,आज ही सुधार लें
