Vertical Gardening Tips: पौधे लगाने में जगह पड़ रही है कम, तो वर्टिकल गार्डनिंग से छत की दीवारों को बनाएं मिनी गार्डन

Vertical Gardening Tips: अगर आपको भी पौधे लगाने का शौक है लेकिन, जगह की कमी है तो आप वर्टिकल गार्डनिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं वर्टिकल गार्डनिंग से जुड़े टिप्स.

Vertical Gardening Tips: घर में लगे फूल और पौधों के बीच शाम में टाइम स्पेंड करना मन को शांति देता है. शहर में रहने वाले कई लोगों के पास घर में जगह की कमी होती है और इस कारण से गार्डनिंग करने में परेशानी आती है और लोग ज्यादा पौधे नहीं लगा पाते हैं. अगर आपको भी पौधे लगाने का शौक है तो आप वर्टिकल गार्डनिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्टिकल गार्डनिंग में आप कम जगह में पौधे को लगा सकते हैं. वर्टिकल गार्डनिंग में आप पौधों को छत या बालकनी की दीवार पर, रेलिंग पर लगा सकते हैं. आप फ्रेम को दीवार में सेट कर के पौधों को इसमें डाल दें. आप इसके लिए स्टैंड का भी यूज कर सकते हैं. आप दीवार में लकड़ी या लोहे का सपोर्ट बना कर गमले को रख सकते हैं. आप इसमें फूल और जरूरत के पौधे लगाएं. अगर आप भी वर्टिकल गार्डनिंग करने की सोच रहे हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल करें. 

कौन सी जगह रहेगी सही? 

आप जहां पर भी वर्टिकल गार्डन को सेट करना चाहते हैं उस जगह पर धूप का ध्यान जरूर रखें. ये बहुत जरूरी है. पौधों को धूप की जरूरत होती है. अगर ज्यादा धूप नहीं आती है तो ऐसे पौधे को चुने जिसे कम धूप की जरूरत हो. 

पौधे को कौन से प्लांटर में लगाएं? 

आप बालकनी की रेलिंग के लिए हैंगिंग प्लांटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप हुक वाले पॉट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप लोहे के पॉट होल्डर को रेलिंग पर लगाएं. इसमें आप मिट्टी के गमले को रख सकते हैं. आप चौड़े प्लांटर भी छत की रेलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

पुरानी चीजों का इस्तेमाल करें

आप वर्टिकल गार्डनिंग में पुरानी चीजों से गमले को तैयार कर सकते हैं. आप पुरानी प्लास्टिक कंटेनर का यूज कर सकते हैं. आप पेंट के पुराने डिब्बे को भी प्लांटर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कौन से पौधे लगाएं?

आप वर्टिकल गार्डनिंग कर रहे हैं तो आप छोटे पौधे जैसे मनी प्लांट, धनिया, एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट और सक्युलेंट्स को लगा सकते हैं. आप प्लांटर में गेंदा, गुलदाउदी जैसे फूल वाले पौधों को लगा सकते हैं. 

कौन सी बातों का रखें ख्याल?

आप धूप और पानी का ध्यान दें. पानी देने के लिए आप स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि पानी दीवार पर जमा न हो.

यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Arbi Plant Gardening Tips: गार्डन को हरा-भरा बनाएं, गमले में उगाएं अरबी का पौधा

यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >