Vegetables for Garden: ताजी सब्जी अब घर पर, आसानी से गार्डन या छत पर गमले में उगाएं

Vegetables for Garden: हर कोई सेहतमंद रहना चाहता है. हेल्दी रहने के लिए सही खान पान होना जरूरी है. आप आसानी से घर पर कुछ सब्जियों को उगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में इस आर्टिकल के जरिए.

Vegetables for Garden: हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. अगर ये ताजी सब्जियां आपको घर पर ही आसानी से मिल जाए तो कितना अच्छा होगा. घर पर आप आसानी से कुछ सब्जियों को उगा सकते हैं और इन्हें उगाने के लिए आप गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप भी गार्डेनिंग करते हैं या फिर गार्डेनिंग को शुरू करना चाहते हैं तो आप इन सब्जियों को लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में जिन्हें आप आसानी से लगा सकते हैं और ताजी सब्जी से खाने के स्वाद को बढ़ा सकते हैं. 

पालक को लगाएं

Palak plant ( ai image)

पालक में कई पोषक तत्व होते हैं और इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है. आप इसे आसानी से गमले में उगा सकते हैं. इसके लिए थोड़े चौड़े गमले का इस्तेमाल करें. मिट्टी में आप गोबर को मिक्स करें और मिट्टी तैयार करें. पालक के बीज को मिट्टी में रोप दें. इसमें नियमित पानी दें. जब पत्ते बड़े हो जाए तब आप इसका इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Spinach Plant Gardening Tips: बालकनी में उगाएं ताजा पालक, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

मेथी का पौधा 

Methi plant ( ai image)

मेथी भी एक हरी पत्तेदार सब्जी है. मेथी की सब्जी और पराठे को ठंड के दिनों में लोग बड़े शौक से कहते हैं. आप मेथी के बीजों से मेथी को उगाएं. इस पौधे को आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं. 

बैंगन को लगाएं 

Brinjal plant gardening (ai generated image)

आप बैंगन को भी आसानी से घर पर उगा सकते हैं. पौधे की नियमित देखभाल करें और इसमें पानी का ख्याल रखें. घर पर अगर आप बैंगन को गमले में लगा रहे हैं तो आप बड़े गमले का इस्तेमाल करें. 

बीन्स को लगाएं 

बीन्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है. आप इसे कई डिश में यूज कर सकते हैं. ये भी आप आसानी से लगा सकते हैं. जब ये पौधे बड़े हो तो आप सही से देखलभाल करें. इन्हें सपोर्ट की जरूरत पड़ती है. इसके लिए आप लकड़ी का इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Brinjal Plant Gardening Tips: अब बाजार से नहीं घर में पाएं ताजे बैंगन, इन टिप्स से गमले में उगाएं

यह भी पढ़ें: Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >