बाथरूम का दरवाजा खुला रखना पड़ सकता है महंगा, हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां

Vastu Tips: घर में छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा असर डाल सकती हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते. ऐसी ही एक आम गलती आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में अनचाही परेशानियां ला सकती है. अगर आप घर में सुख-शांति और बैलेंस बनाए रखना चाहते हैं, तो इन बातों को नजरअंदाज न करें.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर आप किसी भी कार्य को करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का पालन करते हैं, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है. हमारे वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कुछ गलतियों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें अक्सर हम अनजाने में नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हीं गलतियों में से एक है बाथरूम का दरवाजा हमेशा खुला हुआ छोड़ देना. भले ही आपको यह एक छोटी सी या फिर मामूली सी बात लगे, लेकिन वास्तु के अनुसार आपकी इस गलती का काफी बुरा असर आपकी जिंदगी पर पड़ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ रखने की वजह से हो सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से ताकि आगे चलकर आप ऐसी गलती दोबारा न कर दें.

बाथरूम का दरवाजा खुला रखना क्यों है गलत?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का बाथरूम एक ऐसी जगह होती है जहां पर निगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. जब आप बाथरूम के दरवाजे को खुला हुआ छोड़ देते हैं तो यह निगेटिव एनर्जी आपके पूरे घर में फैल जाती है. जब ऐसा होता है तो सिर्फ पूरे घर का माहौल खराब नहीं होता है, इसकी वजह से मेंटल स्ट्रेस भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: रात में कपड़े धोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में बताई गई इसकी बड़ी वजह

हेल्थ पर पड़ सकता है असर

बाथरूम हर समय भीगा हुआ रहता है जिस वजह से यहां पर मॉइस्चर और बैक्टीरिया भी सबसे ज्यादा होते हैं. जब आप बाथरूम को खुला हुआ छोड़ते हैं तो ये बैक्टीरिया पूरे घर में फैल जाते हैं. जब ऐसा होता है तो इसका सीधा असर आपको अपनी सेहत पर देखने को मिलता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे या फिर बुजुर्ग हैं, तो आपको कभी भी बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए.

बढ़ सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर का जो बाथरूम होता है उसका संबंध सीधे तौर पर पानी से होता है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें पानी को पैसों का भी प्रतीक माना जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि अगर आप बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ छोड़ते हैं तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं. अगर आप फिजूल खर्च को रोककर अपने पैसों को बचाना चाहते हैं तो आपको बाथरूम के दरवाजे को हमेशा बंद ही रखना चाहिए.

घर की पॉजिटिव एनर्जी होती है कम

जब आप बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ रखते हैं, तो इससे निकलने वाली निगेटिव एनर्जी घर के पॉजिटिव एनर्जी को कमजोर कर देती है. अगर ऐसा हो तो इसका काफी बुरा असर आपके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. इसके अलावा आपको अपने ही घर में बेचैनी होने लगती है और परिवार में झगड़े भी बढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर में भी तो नहीं बढ़ रही नेगेटिव एनर्जी? ये 5 संकेत बताते हैं सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >