Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र मिलता है जिनका इस्तेमाल हम हर दिन अपने घर को साफ-सुथरा और सुंदर रखने के लिए करते हैं. शास्त्र के अनुसार अगर इन चीजों के साथ कुछ गलतियां की जाए तो इसकी वजह से हमारे जीवन की एनर्जी काफी बुरी तरीके से अफेक्ट हो सकती है. घर पर मौजूद ये छोटी से छोटी चीजें भी घर पर पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी का कारण बन सकती है. यह एक बड़ी वजह है कि अगर हम बिना ध्यान दिए घर पर इन चीजों को रखते हैं, तो यही चीजें धीरे-धीरे वास्तु दोषों का कारण बन सकती हैं. जब ऐसा होता है तो इसके सीधा असर हमारे दिल-दिमाग, हेल्थ और तरक्की पर पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 आम लेकिन जरूरी चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो काफी आसानी से आपके घर की एनर्जी को बिगाड़ सकती हैं. तो चलिए जानते हैं.
टूटा हुआ शीशा या दरार वाला कांच
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर पर टूटा हुआ शीशा या फिर दरार पड़ा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए. घर पर इसे रखना बेहद ही अशुभ माना जाता है. अगर आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो निगेटिव एनर्जी के साथ ही मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है. अक्सर हम यह गलती करते हैं कि टूटे हुए आइने को बदलने की जगह पर उसे ऐसे ही घर पर छोड़ देते हैं और इसकी वजह से ही हमारे घर की एनर्जी बिगड़ जाती है.
घर पर न रखें खराब या बंद घड़ी
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपके घर पर मौजूद घड़ी का संबंध समय के साथ-साथ आपकी तरक्की से भी होता है. ऐसे में अगर आपके घर पर कोई ऐसी घड़ी है जो लंबे समय से बंद पड़ी है या फिर खराब हो चुकी है, तो यह जीवन में ठहराव और अटके हुए कामों का संकेत देती है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो एक बंद पड़ी हुई धड़ी आपके जीवन में तरक्की को रफ्तार को काफी हद तक धीमा कर देती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए अपने घर पर हमेशा ही चलती हुई और सही समय दिखाने वाली घड़ियों को रखें.
पुराने और फटे जूते-चप्पल
अक्सर हमारी यह आदत होती है कि हम फटे-पुराने और खराब पड़े जूतों को घर के ही किसी कोने में ऐसे ही पड़ा रहने देते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में इन्हें भी निगेटिव एनर्जी का सोर्स माना जाता है. घर पर रखे हुए इस तरह के जूते और चप्पल घर में दरिद्रता और इनस्टेबिलिटी के संकेत देते हैं. अगर आपके घर पर इस तरह के जूते हैं तो आपको इन्हें रेगुलर बेसिस पर साफ करना चाहिए और अगर वे पूरी तरह से बेकार हो चुके हैं तो आपको उन्हें बिना देरी किये घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
कभी न रखें गंदा या खुला डस्टबिन
आपको अपने घर पर कभी भी डस्टबिन को न तो खुला हुआ रखना चाहिए और न ही इसे गंदा रहने देना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो ये काफी तेजी से निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने लग जाते हैं. इसके अलावा एक इस तरह का डस्टबिन घर के माहौल को हैवी बना देता है जिस वजह से आपको असहज भी महसूस होने लग जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर पर डस्टबिन को हमेशा ही ढककर रखना चाहिए और इसकी रेगुलर सफाई भी करते रहना चाहिए. अगर यह डस्टबिन किचन या फिर मुख्य द्वार के पास है तो आपको इसे भूलकर भी खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए.
सूखे या मुरझाए हुए पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर रखे हुए हरे-भरे पौधे पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं, लेकिन जब यही पौधे सूख जाते हैं या फिर मुरझा जाते हैं, तो इसका बिलकुल ही उल्टा असर हमारे जीवन पर पड़ना शुरू हो जाता है. अगर घर पर सूखे और मुरझाये हुए पौधे हों तो इनकी वजह से ठहराव और निगेटिविटी बढ़ता है. अगर आपके घर पर पौधे हैं तो आपको उनकी रेगुलर देखभाल करनी चाहिए और अगर वे सूख जाएं तो उन्हें बिना देरी किये हटा देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
