Vastu Tips: बिजनेस में तेजी से चाहते हैं तरक्की? आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये टिप्स

Vastu Tips: अगर आपके बिजनेस में तरक्की नहीं हो पा रही है तो यह स्टोरी आपके लिए काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो आपकी मदद बिजनेस में तरक्की दिलाने में कर सकते हैं.

Vastu Tips for Business: अगर आपके बिजनेस में ग्रोथ नहीं हो पा रहा है और तरक्की भी रुकी हुई है तो यह स्टोरी आपके लिए काम की है. आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद बिजनेस में तरक्की पाने में कर सकते हैं. इन टिप्स को अगर आप सही तरीके से फॉलो करते हैं तो आपके बिजनेस में काफी तेजी से तरक्की होगी और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. तो चलिए जानते हैं आप किस तरह से अपने बिजनेस में काफी तेजी से तरक्की पा सकते हैं.

किस रंग का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने ऑफिस, शॉप या फिर फैक्ट्री में हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह काफी बढ़ जाता है. ये रंग आपकी मदद बिजनेस में तरक्की पाने में कर सकते हैं. अगर आप ज्यादा से ज्यादा तरक्की कमाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने ऑफिस, शॉप या फिर फैक्ट्री के मेन गेट को एकदम सेंटर में बनवाना चाहिए. ऐसा करने से कई तरह के वास्तु दोष भी दूर होते हैं.

Also Read: Vastu Tips: अगर इस दिशा में रखते हैं डस्टबिन तो हो जाएं सावधान, एक गलती आपको बना सकती है कंगाल

Also Read: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का मुख्य द्वार?

Also Read: VASTU TIPS: अपने पूजा घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना होगा भारी नुकसान

इस दिशा में रखें तिजोरी

आप अगर चाहें तो अपने ऑफिस, शॉप या फैक्ट्री में जो तिजोरी है उसे उत्तर दिशा में स्थापित कर सकते हैं. इस दिशा को भगवान कुबेर की दिशा कहा गया है. कहा जाता है अगर आप इस दिशा में तिजोरी को रखते हैं तो इससे आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती और बिजनेस में तरक्की भी होती है. केवल यहीं नहीं, आपको अपने आसपास मेटल से बना कछुआ भी रखना चाहिए. ऐसा करना काफी फायदेमंद होता है और आपकी सभी इच्छाएं भी पूरी होती है.

किस दिशा में बैठे मालिक

अगर आप मालिक हैं तो आपको बिजनेस एरिया के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए. इस दिशा में अगर आप बैठते हैं तो आपको काफी फायदा होता है.

Also Read: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के सामने किचन बनाने से मिलता है नकारात्मक परिणाम, जानें वास्तु के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >