बनारस में नौ साल का बच्चा बना IPS Officer, वीडियो हुआ VIRAL

Viral Video: वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी, दरअसल वहां एक 9 साल के बच्चे को एक दिन के लिए आईपीएस ऑफिसर बनाया गया है, ऐसे में जानें क्या है पूरा मामला.

Viral Video: वाराणसी पुलिस के तरफ से अनोखा मामला देखने को मिला है जहां उनके द्वारा एक ऐसी पहल की गई है जो बेहद ही खास है. दरअसल इस बच्चे का नाम है रणवीर भाटी जिसकी उम्र महज नौ साल है और वह कैंसर से जूझ रहा है. बच्चे का इलाज महामना कैंसर अस्पताल में चल रहा है और ऐसी परिस्थिती में उसकी इच्छा थी कि वह आईपीएस ऑफिसर बनें, ऐसे में पीयूष मोर्डिया जी के कार्यालय में उसकी इस इच्छा को पूरा किया गया और उसे पूरे इज्जत और मान सम्मान के साथ वर्दी पहनाकर उसे आईपीएस ऑफिसर ने अपनी कुर्सी पर बिठाया और कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने उससे मुलाकात की और उसके साथ समय बिताया. एडीजी जोन वाराणसी द्वारा उनके एक्स हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर की गई जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा भावुक हो रहे हैं और वाराणसी पुलिस की इस अनोखी पहल के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. यह वीडियो ऐसा है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी और यही वजह है कि इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर भी किया जा रहा है.

Also Read: Viral video: 12 साल बाद रिटायर हुई ‘तारा’, तेलंगाना पुलिस ने स्‍निफर डॉग को दी बेहतरी विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >