Urad Dal Halwa Recipe: उड़द दाल से बनाएं टेस्टी हलवा, खाने के बाद जिंदगी भर नहीं भूलेंगे स्वाद

Urad Dal Halwa Recipe: आज हम आपको एक अनोखे हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों कमाल के हैं. उड़द दाल का यह हलवा बेहद स्वादिष्ट, रिच और खास होता है, जिसे शायद आपने पहले कभी नहीं चखा होगा.

Urad Dal Halwa Recipe: हलवा तो आपने बहुत तरह के खाए होंगे लेकिन आज हम आपको एक स्पेशल हलवा बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे आप ने शायद ही सुना होगा. यह किसी और का नहीं उड़द के दाल का हलवा हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और रिच डिश है, जो कि खाने में बहुत ही लाजवाब है. इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ हमारे त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है.  

उड़द दाल का हलवा बनाने की सामग्री 

  • धुली उड़द दाल – 1 कप
  • घी – आधा कप 
  • दूध – 2 से 3 कप
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • बादाम, काजू और पिस्ता – बारीक कटे हुए
  • केसर – थोड़े कुछ धागे 

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

उड़द हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले उड़द दाल को 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. फिर इसे अच्छे से धोकर मिक्सी में पीस लें.
  • अब एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें पिसी हुई दाल डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
  • अच्छे से भून जाने के बाद इसमें दूध डालें और लगातार चलाते रहें, जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो चीनी डालें.
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें. साथ ही केसर को भी थोड़ा दूध में भिगोकर इसमें अच्छे से मिक्स कर दें.
  • अच्छे से हलवा पकने के बाद इसको आप प्लेट से निकलें और इसके ऊपर में कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स डालें और सबके साथ मिलकर इसका आनंद लें.

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

यह भी पढ़ें- Fruit Custard Recipe: बच्चे हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >