Unique Mehndi Design Viral: हाथ-पैर हुआ पुराना, चेहरे पर इस तरह मेहंदी लगाने का आया जमाना, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेंहदी डिजाइन का एक अनोखा वीडियो वायरल है. इसमें एक व्यक्ति को अपनी दाढ़ी पर मेंहदी से पत्तियों का डिजाइन बनवाते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस अनोखे दाढ़ी वाले मेहंदी के डिजाइन को, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा रखा है.

Viral Video: मेहंदी लगाना हर लड़की को बहुत पसंद होता है. आमतौर पर जब भी कोई खास मौका आता है, लड़की शौक से बाजार जाती है और बहुत सारी मेहंदी खरीदकर लाती है. वह सोशल मीडिया से या मेहदी की किताबों से ढूंढ-ढूंढकर सबसे सुंदर मेहंदी की डिजाइन निकालती है और उन्हें अपने हाथों और पैरों पर लगाती है. लेकिन अब हाथों और पैरों के अलावा भी लोग शरीर के दूसरे हिस्सों में मेहंदी लगाने लगे हैं. ऐसा ही मेहंदी लगाने से जुड़ा एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी दाढ़ी में मेहंदी लगवा रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति कुर्सी पर बैठा हुआ है और एक व्यक्ति उसके पूरे दाढ़ी पर पत्तियों का डिजाइन बना रहा है. वह पहले मेहंदी की मदद से व्यक्ति के चेहरे पर लाइने बनाना शुरू करता है. फिर एक-एक करके उसके ऊपर पत्तियां बनाता है. व्यक्ति के इस अनोखे मेंहदी को देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों को जहां दाढ़ी वाली मेंहदी का यह डिजाइन बेहद पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका मजाक बना रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: अमेजन में दिखा 30 मीटर लंबा एनाकोंडा, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >