Mango Smoothie Recipe: गर्मियों के मौसम में ट्राई करिए ये स्वादिष्ट मैंगो स्मूदी

अगर आप गर्मियों में कुछ फ्रेश और टेस्टी पीना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे मैंगो स्मूदी की स्वादिष्ट रेसिपी जिसे आप बार – बार बनाना चाहेंगे. मैंगो स्मूदी बनाना काफी आसान होता है, इसके लिए आपको ज्यादा सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

Mango Smoothie Recipe: गर्मियों में हर किसी को कुछ फ्रेश और ठंडा पीने के मन करता है. आप इस गर्मी के मौसम में मैंगो स्मूदी के आसान रेसिपी को बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं. आपको इस रेसिपी को बनाने के आपको सिर्फ 5 सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी.

Mango Smoothie Recipe: सामग्री

  1. सिंगल क्रीम – 100 ml
  2. फुल फैट दूध – 200 ml
  3. दही – 400 ml
  4. आम का गूदा – 400 ml
  5. कैस्टर शुगर – 4 tsp

Also Read: Aam Panna Recipe: इस भीषण गर्मी में आप को लू से बचाता है आम पन्ना, अभी देखें रेसिपी

Mango Smoothie Recipe: विधि

  1. एक कटोरा ले और आवश्यकतानुसार आम का गूदा निकाल ले
  2. इसके बाद एक ब्लेंडर में दूध, दही, क्रीम और कैस्टर शुगर को मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर ले
  3. फिर ब्लेंडर में आम का गूदा मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर ले
  4. इसके बाद आपका स्वादिष्ट मैंगो स्मूदी तैयार है, आप इसके ऊपर कुछ नट्स डालकर गार्निश कर सकते हैं

Also Read: Oral Health: दांतों व मसूड़ों की सेहत में खान-पान की अहम भूमिका, जानें कैसे आहार है मजबूत दांतों का आधार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anu kandulna

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >