सोने के गोल्ड ब्रेसलेट में ये डिजाइन हैं बेहद खास, नन्ही बिटिया पर खूब जचेंगे

Gold Bracelet Designs for Girls: छोटी बच्चियों के लिए ढूंढ रहे हैं सुंदर और आरामदायक गोल्ड ब्रेसलेट? देखें ये 4 बेहतरीन ब्रेसलेट डिजाइन, जो आपकी नन्ही परी की कलाई पर बेहद प्यारे लगेंगे.

Gold Bracelet Designs for Girls: बच्चियों के लिए ज्वेलरी खरीदते समय हर माता-पिता चाहते हैं कि डिजाइन प्यारा होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो. खासकर सोने का ब्रेसलेट हो तो उसकी चमक नन्ही कलाई की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. आजकल बाजार में छोटी बच्चियों के लिए कई तरह के गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन मिल जाते हैं.

इनमें कुछ डिजाइन बेहद सिंपल होते हैं, तो कुछ में फूल, दिल, सितारे और दूसरे प्यारे पैटर्न बने होते हैं. अगर आप भी अपनी बेटी या घर की किसी नन्ही बच्ची के लिए सोने का ब्रेसलेट (Gold Bracelet Designs for Girls) लेने का सोच रहे हैं, तो ये डिजाइन आपके काम आ सकते हैं. 

सिंपल गोल्ड चेन ब्रेसलेट

छोटी बच्चियों के लिए सिंपल गोल्ड चेन ब्रेसलेट हमेशा अच्छा ऑप्शन रहता है. इसका डिजाइन ज्यादा भारी नहीं होता और नन्ही कलाई पर भी सुंदर दिखाई देता है. आप इसमें पतली चेन के साथ छोटा सा गोल या खूबसूरत डिजाइन वाला पेंडेंट चुन सकते हैं. रोजाना पहनने के लिए इस तरह का ब्रेसलेट काफी प्यारा लगता है. 

PC: AI Generated

फूलों वाला ब्रेसलेट (Gold Bracelet Designs for Girls)

फूलों का डिजाइन बच्चियों की ज्वेलरी में काफी पसंद किया जाता है. सोने के ब्रेसलेट में छोटे-छोटे फूलों की कारीगरी नन्ही कलाई को बेहद सुंदर लुक देती है. इसमें एक ही फूल का डिजाइन या फिर पूरी चेन पर छोटे फूलों की कड़ियां हो सकती हैं. जन्मदिन या किसी खास मौके पर ऐसा ब्रेसलेट गिफ्ट किया जा सकता है. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: रोज पहनने के लिए बेस्ट हैं ये एलिगेंट गोल्ड चेन, मिनिमल लुक को बना देंगी खास

दिल वाले डिजाइन का ब्रेसलेट

अगर आप थोड़ा क्यूट डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो हार्ट शेप वाला गोल्ड ब्रेसलेट देख सकते हैं. इसमें छोटे-छोटे दिल ब्रेसलेट की चेन से जुड़े होते हैं. कुछ डिजाइन में बीच में एक बड़ा दिल भी दिया जाता है. बच्चियों के लिए यह डिजाइन काफी प्यारा और मॉडर्न लगता है. 

PC: Social Media

नाम या शुरुआती अक्षर वाला ब्रेसलेट

आजकल पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी का चलन भी बढ़ गया है. बच्ची के नाम का पहला अक्षर या पूरा नाम ब्रेसलेट (Gold Bracelet Designs for Girls) में लगवाना एक खास आइडिया हो सकता है. यह ब्रेसलेट देखने में अलग तो लगता ही है, साथ ही बच्ची के लिए यादगार भी बन जाता है. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: सोने के ये 5 चोकर नेकलेस डिजाइन, साड़ी और लहंगे दोनों के साथ देंगे रॉयल लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >