Baby Girl Names 2026: घर में नन्ही परी का आना किसी उत्सव से कम नहीं होता. खुशियों के साथ-साथ माता-पिता के मन में सबसे पहला ख्याल आता है अपनी बेटी के लिए एक खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम चुनने का. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग और मॉडर्न हो, लेकिन उसका मतलब भी गहरा होना चाहिए. साल 2026 में कुछ खास नाम बहुत ट्रेंड कर रहे हैं जो सुनने में तो यूनिक हैं ही, साथ ही पुकारने में भी बहुत प्यारे लगते हैं. अगर आप भी अपनी राजकुमारी के लिए एक परफेक्ट नाम की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है. आइए जानते हैं 2026 के वो ट्रेंडिंग नाम जिनका मतलब जानकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे.
लड़कियों के लिए 2026 के ट्रेंडिंग नाम कौन से हैं?
आद्या (Aadya) – पहली शक्ति या देवी दुर्गा.
इनाया (Inaya) – भगवान का तोहफा या उपहार.
कायरा (Kyra) – सूरज की तरह चमकने वाली.
मिशिका (Mishika) – ईश्वर का प्रेम या बहुत प्यारी.
नव्या (Navya) – नई या आधुनिक सोच वाली.
शानवी (Shanvi) – देवी लक्ष्मी का एक नाम.
अनायरा (Anayra) – खुशियां फैलाने वाली या सुंदर.
वामिका (Vamika) – देवी दुर्गा का नाम.
ज़िया (Zia) – रोशनी या चमक.
अवनी (Avni) – धरती या जमीन.
हृद्या (Hridya) – दिल को अच्छी लगने वाली.
आराध्या (Aradhya) – जिसकी पूजा की जा सके.
किआरा (Kiara) – चमक और रौशनी वाली.
मायरा (Myra) – शहद जैसी मीठी या प्यारी.
अहाना (Ahana) – सुबह की पहली किरण.
सान्वी (Saanvi) – देवी लक्ष्मी का दूसरा नाम.
विराज (Viraj) – चमकने वाली या बहुत बड़ी.
रिया (Riya) – सुंदर या अच्छी गायिका.
अमिश (Amish) – जो बिल्कुल साफ और शुद्ध हो.
इशानी (Ishani) – माता पार्वती का एक नाम.
ये भी पढ़ें: Holi Special Baby Names: आपके घर आने वाला है नन्हा मेहमान? चुनें होली के रंगों जैसे प्यारे और यूनिक नाम
ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: अपनी बेटी के लिए चुनें ये दो अक्षर वाले प्यारे नाम, मतलब जानकर खुश हो जाएगा दिल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
