Famous Street Foods of Kolkata: Kolkata ट्रिप पर जरूर लें इन स्ट्रीट फूड्स का जायका

Famous Street Foods of Kolkata: कोलकाता शहर के पुचका से लेकर काबीराजी तक कई ऐसी डिश हैं जो वर्ल्ड फेमस हैं. यहां के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद इतना बेहतरीन है कि पेट तो भर जाता है पर मन नहीं भरता. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कोलकाता के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में.

Famous Street Foods of Kolkata: कोलकाता शहर अपनी संस्कृति, कला, साहित्य, स्वादिष्ट व्यंजन और समृद्ध इतिहास के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यहां के पकवान और मिठाइयों का स्वाद विदेशी लोगों को भी भाता है. बंगाल की मिष्टी दोई से लेकर राधावल्लभी तक हर एक डिश लोगों को अपने स्वाद का दीवाना बना देती है. दूर-दूर से लोग बंगाल केवल यहां के स्ट्रीट फूड्स को चखने आते हैं. यहां के स्ट्रीट फूड्स को भारत का बेस्ट स्ट्रीट फूड्स माना जाता है. अगर आपका भी कोलकाता आने का प्लान है, तो बिल्कुल मिस मत करिएगा यहां के ये फेमस स्ट्रीट फूड्स:

पुचका

Puchka

दिल्ली के गोलगप्पे और मुंबई के पानी पुरी को कोलकाता में पुचका या फुचका के नाम से जाना जाता है. मसालेदार आलू से भरा पुचका जब इमली के खट्टे पानी में जाता है, तो इसका जायका बढ़ जाता है.

फिश फ्राई

Fish fry

फिश फ्राई जो आमतौर पर भेटकी मछली से बनाई जाती है, अपने कुरकुरी बाहरी परत और अंदर से मुलायम मछली के स्वाद के लिए फेमस है. फिश फ्राई कोलकाता की पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स में से एक है.

झालमुरी

Jhalmuri

कोलकाता का झालमुरी दुनियाभर में अपने चटपटे स्वाद के लिए मशहूर है. इसे बंगालियों की पसंदीदा मुरी में उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, लाल-हरी चटनी और मसाले मिलाकर बनाया जाता है. झालमुरी कोलकाता के हर गली और नुक्कड़ पर देखने को मिल जाता है.

मिष्टी दोई और रसोगुल्ला

Misti doi and rosogulla

मिष्टी दोई और रसोगुल्ला बंगाल की सबसे लोकप्रिय मिठाइयां हैं. देश का लगभग हर दूसरा व्यक्ति कोलकाता की इन मिठाईयों का दीवाना होता है.

काबीराजी

Kabiraji cutlet

काबीराजी बंगाल का स्टेपल फूड है, जिसमें मछली या मटन को अंडे में लपेटकर कटलेट की तरह गर्म तेल में तला जाता है. इसे सरसों की चटनी के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद लोगों की जुबान से दिल में उतर जाता है.

Also Read: IRCTC Tour Package: कम पैसों में करें काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन, जानें किराया

काठी रोल

Kathi rolls

कोलकाता में मिलने वाला काठी रोल अपनी क्रंची रोटी और उसके अंदर भरे मसालेदार फीलिंग्स के लिए मशहूर हैं. इसका स्वाद लाजवाब होता है.

लूची अलूर दम

Luchi aloo

लूची यानी पुड़ी और अलूर दम मतलब आलू की सब्जी. टमाटर और मसाले की गाढ़ी ग्रेवी में पकाए गए आलू की सब्जी के साथ मैदे से बनी पुड़ी का कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है. लूची अलूर दम कोलकाता का फेमस नास्ता है.

राधावल्लभी

Radhaballabhi

बंगाल का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड राधावल्लभी एक दाल भरी हुई कचौड़ी होती है,जो खाने में बहुत बेहतरीन लगती है. इसके स्वाद को चखने लोग दूर-दूर से कोलकाता आते हैं.

घुघनी चाट

Ghugni chaat

मटर के छोले को बंगाल में घुघनी कहा जाता है. घुघनी में प्याज, हरी मिर्च और इमली की चटनी डालकर चाट बनाया जाता है, जो कोलकाता का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है.

मुगलई पराठा

Mughlai paratha

कोलकाता में मिलने वाला मुगलई पराठा बंगाल का एक फेमस डिश है. इसमें मैदे की बनी रोटी के अंदर मटन भरा जाता है, फिर इसे अंडे की मदद से चिपका कर फ्राई किया जाता है. यह खाने में बेहतरीन होता है.

Also Read: Famous street foods of Chennai: चेन्नई आ रहे हैं, तो जरुर लें इन फेमस स्ट्रीट फूड्स का मजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >