घर में कछुआ रखना शुभ या अशुभ? वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा और नियम

Tortoise Vastu Tips: घर में कछुआ रखना कई लोग शुभ मानते हैं. अगर आप भी इसे घर का हिस्सा बनाने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

Tortoise Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कछुए को शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता में भी कछुए का संबंध भगवान विष्णु से बताया गया है. इसे मां लक्ष्मी और घर की सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर में कछुआ रखने से शांति बनी रहती है और घर का माहौल अच्छा रहता है. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, घर में कछुआ रखते समय उसकी सही जगह और दिशा का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं घर में कछुआ रखने से जुड़ी वास्तु की क्या मान्यताएं हैं.

जिंदा कछुआ रखें या धातु का?

अगर आप घर में कछुआ रखना चाहते हैं, तो उसकी मूर्ति भी रख सकते हैं. वास्तु की मान्यता के अनुसार पीतल और तांबे का कछुआ शुभ माना जाता है. इसके अलावा चांदी या स्फटिक का कछुआ भी रखा जा सकता है. आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से कोई भी कछुआ घर में रख सकते हैं. अगर आप जिंदा कछुआ पालते हैं, तो उसके रहने की जगह, साफ पानी और खाने का पूरा ध्यान रखना जरूरी है.

कछुआ किस दिशा में रखें?

वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, घर में कछुआ रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है. इसे ईशान दिशा भी कहा जाता है. इसके अलावा कछुए को घर की उत्तर दिशा में भी रखा जा सकता है. वास्तु की मान्यता है कि इन दिशाओं में कछुआ रखने से घर में शांति और स्थिरता बनी रहती है.

पानी में कछुआ रखते हैं तो ध्यान रखें

अगर आपने धातु या स्फटिक का कछुआ पानी में रखा है, तो पानी साफ रखें. पानी गंदा होने पर उसे तुरंत बदल दें. जिस बर्तन में कछुआ रखा है, उसे भी समय-समय पर साफ करते रहें. कछुए के आसपास गंदगी जमा न होने दें.

कछुए का मुंह किस तरफ होना चाहिए?

वास्तु की मान्यता के अनुसार, अगर घर में धातु का कछुआ रखा है, तो उसका मुंह घर के अंदर की तरफ होना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है. हालांकि, यह वास्तु से जुड़ी मान्यता है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

कछुआ रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कछुए को साफ जगह पर रखें.
  • उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है.
  • पानी में रखा कछुआ है, तो पानी साफ रखें.
  • कछुए के बर्तन को भी समय-समय पर साफ करें.
  • धातु के कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ रखने की मान्यता है.
  • जिंदा कछुआ पाल रहे हैं, तो उसकी अच्छी तरह देखभाल करें.

घर में कछुआ रखना क्यों माना जाता है शुभ?

वास्तु और धार्मिक मान्यता में कछुए को शांति, स्थिरता और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से कई लोग घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं. हालांकि, घर में कछुआ रखने से सुख-समृद्धि जरूर आएगी, ऐसा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हुआ है. यह वास्तु और धार्मिक मान्यता है. अगर आप वास्तु को मानते हैं, तो कछुआ रखते समय उसकी दिशा और साफ-सफाई का ध्यान रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किचन में चप्पल पहनकर जाना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र और विज्ञान का असली सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >