खाने के बाद गायब हो जाती है लिपस्टिक? इन ट्रिक्स से बनाएं लॉन्ग लास्टिंग

खाना-पीना या बात करते समय लिपस्टिक जल्दी उतर जाती है? लिपस्टिक लगाने के बाद अगर उसका रंग फीका पड़ने लगे या वह फैलने लगे, तो ये हैं कुछ आसान मेकअप टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप इसे लॉन्ग लास्टिंग बना सकती हैं.

Long Lasting Lipstick Tips: लिपस्टिक मेकअप का एक जरूरी हिस्सा है. यह चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देती है और पूरे लुक को खास बना सकती है. लेकिन कई बार खाना खाने, पानी पीने या बात करने के दौरान लिपस्टिक जल्दी फीकी पड़ जाती है या फैलने लगती है. ऐसे में बार-बार टचअप करना काफी परेशान करने वाला हो सकता है.

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे और होंठ खूबसूरत नजर आएं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है, बस लिपस्टिक लगाने का सही तरीका अपनाना होगा.

लिपस्टिक लगाने से पहले करें होंठों को प्रेप

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को तैयार करना बहुत जरूरी है. इसके लिए हल्के स्क्रब की मदद से होंठों की डेड स्किन हटा लें. इसके बाद लिप बाम लगाएं ताकि होंठ मुलायम रहें. इससे लिपस्टिक आसानी से लगेगी और ज्यादा समय तक टिकी रहेगी.

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाना एक अच्छा तरीका है. इससे होंठों की शेप साफ दिखती है और लिपस्टिक फैलने का खतरा भी कम हो जाता है. खासकर डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ लिप लाइनर काफी मददगार साबित होता है.

एक साथ ज्यादा लिपस्टिक न लगाएं

कई लोग एक बार में ज्यादा लिपस्टिक लगा लेते हैं, जिससे वह जल्दी खराब हो सकती है. हमेशा लिपस्टिक की पतली लेयर लगाएं और जरूरत पड़ने पर दूसरी लेयर लगाएं। इससे रंग लंबे समय तक बना रहता है.

टिश्यू और पाउडर से करें सेट

लिपस्टिक लगाने के बाद टिश्यू को होंठों के बीच हल्के से दबाएं. इससे अतिरिक्त लिपस्टिक हट जाती है. इसके बाद थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाने से लिपस्टिक को सेट करने में मदद मिल सकती है.

कुछ छोटी बातों का रखें ध्यान

पानी या ड्रिंक पीते समय स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने से लिपस्टिक जल्दी नहीं हटती. इसके अलावा बीच-बीच में हल्का टचअप करने से लुक फ्रेश बना रहता है. इन आसान टिप्स को अपनाकर आप लंबे समय तक परफेक्ट लिप मेकअप पा सकती हैं. यह भी पढ़ें: आईलाइनर बार-बार हो जाता है खराब ? ये आसान ट्रिक आएगी आपके काम



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >