चांदी की पतली पायल चाहिए? ये डिजाइन जरूर देखें

Silver Payal Designs: रोजाना पहनने के लिए ढूंढ रही हैं हल्की और स्टाइलिश पायल? देखें पतली चांदी की पायल के 5 खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन्स.

Silver Payal Designs: पायल पहनने का शौक लगभग हर महिला को होता है. पैरों में छन-छन करती पायल न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि पूरे लुक में एक अलग ही नजाकत भी जोड़ देती है. आजकल हर किसी को मोटी और भारी पायल पसंद नहीं आती.

कई महिलाएं ऐसी पायल पहनना चाहती हैं, जो वजन में हल्की हो, पैरों में आराम से रहे और रोजाना पहनने पर भी ज्यादा भड़कीली न लगे. अगर आप भी ऐसी ही पतली चांदी की पायल तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए कुछ यूनिक डिजाइन आप देख सकते हैं.

रोज पहनने के लिए चुनें पतली चांदी की पायल

अगर आपको रोज ऑफिस, कॉलेज या घर में पायल पहनने का शौक है, तो बहुत भारी डिजाइन लेने की जरूरत नहीं है. पतली चांदी की पायल पैरों में काफी सुंदर लगती है. इसमें छोटे-छोटे मोती, बारीक चेन या हल्के डिजाइन दिए जा सकते हैं.

PC: AI Generated

छोटे डॉट वाले डिजाइन हैं काफी खूबसूरत

अगर आप बिल्कुल सिंपल पायल चाहती हैं, तो छोटे-छोटे डॉट वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इसमें पूरी पायल पर बराबर दूरी पर छोटे सिल्वर डॉट दिए जाते हैं, जो दूर से देखने पर बेहद नाजुक लगते हैं.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: 2 से 5 ग्राम सोने में बनवाएं ये खूबसूरत ज्वेलरी, कम बजट में मिलेगा स्टाइलिश लुक

छोटे घुंघरू वाली पायल (Silver Payal Designs)

अगर आपको पायल में हल्की छन-छन पसंद है, तो बहुत ज्यादा घुंघरू वाली पायल लेने के बजाय छोटे घुंघरू वाला डिजाइन चुनें. पतली चांदी की चेन पर लगे छोटे-छोटे घुंघरू पायल को खूबसूरत लुक देते हैं. 

PC: AI Generated

मोती वाले डिजाइन से मिलेगा नाजुक लुक

पतली चांदी की पायल में छोटे सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड मोती लगे हों तो इसका लुक और भी प्यारा हो जाता है. इसमें मोतियों को एक खास पैटर्न में लगाया जा सकता है. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें पायल में थोड़ा सा डिटेलिंग पसंद है लेकिन बहुत ज्यादा चौड़ी पायल नहीं पहनना चाहतीं.

PC: AI Generated

दो लेयर वाली पतली पायल 

अगर आपको साधारण पायल से थोड़ा अलग डिजाइन चाहिए, तो दो लेयर वाली पतली पायल (Silver Payal Designs) देख सकती हैं. इसमें दोनों लेयर काफी बारीक होती हैं, इसलिए पायल मोटी नजर नहीं आती. दोनों चेन के बीच छोटे-छोटे डॉट, मोती या मिनी चार्म लगाए जा सकते हैं.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: 8 से 10 ग्राम सोने में बनवाएं ऐसी गोल्ड चेन, डिजाइन देखते ही आएगा पसंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >