Chanakya Niti: चाणक्य की ये बातें बदल देंगी आपकी किस्मत, देखते ही देखते बनने लगेंगे सभी काम

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको रखना चाहिए अगर आप अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं तो.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ खास बातों का भी जिक्र किया है. कहा जाता है जब आप इन बातों को अपने दिमाग में रखते हैं और इसी के अनुसार जीवन जीते हैं और काम करते हैं तो आपकी किस्मत बदल जाती है. इन बातों का जब आप ख्याल रखते हैं तो आपको जीवन में हर कदम पर सफलता मिलती है. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कर्म और धर्म जरूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो आपको दान-धर्म का साथ कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए. एक अच्छे जीवन के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. केवल यहीं नहीं, एक अच्छे जीवन के लिए आपको शास्त्रों को पढ़ना और उसे सुनना चाहिए. जब आपके पास ज्ञान होता है तो आप कठिन से कठिन हालात से काफी आसानी से निकल जाते है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को सीख लिया तो रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, जीवन के हर कदम पर मिलने लगेगी सफलता

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार

इन लोगों से शेयर न करें अपनी बातें

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी अपने दिल की बातों को किसी मूर्ख और दुष्ट व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. जब आप अपने दिल की बातों को इनके साथ शेयर करते हैं तो ऐसे में दूसरों को भी इनके बारे में पता चल जाता है. अगर आप सफल होना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी दिल की बातों को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए.

दान करना जरूरी

अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं तो आपको दान देना चाहिए. जब आप दान करने जाएं तो इस बात का ख्याल रखे कि किसी ऐसे व्यक्ति को ही दान दें जिसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. जब आप ऐसा करते हैं तो वह आपके दिए हुए पैसों का सही इस्तेमाल करता है. जब आप दान देते हैं तो ऐसे में भगवान भी आपसे काफी ज्यादा प्रसन्न रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >