अब पिज्जा बनाने के लिए ओवन नहीं, तवे का करें इस्तेमाल

अब पिज्जा बनाने के लिए ओवन की जरूरत नहीं, इस आसान रेसिपी से आप घर पर, तवे पर ही क्रिस्पी और टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं.

Pizza Recipe Without Oven: घर पर पिज्जा बनाना अब मुश्किल काम नहीं रहा. अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी आप तवे पर स्वादिष्ट और क्रिस्पी पिज्जा बना सकते हैं. इस रेसिपी में खास बात है रननी (पतला) आटा, जल्दी बनने वाली टमाटर सॉस, और तवे पर धीमी आंच पर पकाने की तकनीक. यह रेसिपी मशहूर शेफ रणवीर बरार की स्टाइल से प्रेरित है, जिसमें खाना आसान और स्वादिष्ट दोनों होता है.

तवा पिज्जा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • गेहूं का आटा – ¼ कप
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – एक चुटकी
  • पानी – जरूरत अनुसार (पतला घोल बनाने के लिए)
  • ऑलिव ऑयल – 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर प्यूरी – 2 टमाटर
  • लहसुन – 3 कली
  • प्याज – 1
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • ओरेगानो, चिली फ्लेक्स
  • चीज – कद्दूकस किया हुआ
  • सब्जियां – शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न आदि

ओवन के बिना भी बन सकता है परफेक्ट पिज्जा – तवा पिज्जा बनाने की आसान रेसपी (Pizza Recipe Without Oven)

बिना ओवन पिज्जा रेसिपी

सबसे पहले मैदा, गेहूं का आटा, नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दही और पानी मिलाकर पतला बैटर जैसा आटा तैयार करें और 10 मिनट के लिए रख दें.

अब पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और प्याज भूनें, टमाटर प्यूरी डालें. फिर नमक, चीनी, सिरका, ओरेगानो और चिली फ्लेक्स डालकर गाढ़ी सॉस बना लें.

दूसरे पैन में थोड़ा तेल डालकर सब्जियों को हल्का सा सॉटे करें.

अब तवे पर आटा फैलाएं और धीमी आंच पर एक साइड पूरी और दूसरी साइड आधी पकाएं. आधी पकी साइड पर सॉस लगाएं, पहले चीज डालें, फिर सब्जियां डालें. ढककर धीमी आंच पर पकाएं जब तक चीज मेल्ट न हो जाए.

तैयार है आपका बिना ओवन का घर का पिज्जा. ऊपर से थोड़ा ऑलिव ऑयल डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: शाम में नाश्ते में खाना है कुछ चटपटा तो बनाएं चिली गार्लिक पनीर सैंडविच

यह भी पढ़ें: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे – घर पर बनाएं स्वादिष्ट घी रोस्ट पनीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >