Palak Corn Rice: लंच में बनाएं टेस्टी और रंग-बिरंगी पालक कॉर्न राइस

Palak Corn Rice: लंच के टाइम सिंपल चावल से हटकर कुछ मजेदार बनाने के सोच रहे है तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें टेस्टी और रंग-बिरंगी पालक कॉर्न राइस.

Palak Corn Rice: लंच के टाइम अगर आपका मन रोज के सिंपल चावल से ऊब गया है तो आज हम आपके लिए टेस्टी और मजेदार पालक कॉर्न राइस की रेसिपी लेकर आए है. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है. ये रेसिपी बनने के बाद खाने में इतनी लाजवाब लगती है कि बड़े से लेकर बच्चे भी इसे बहुत चाव से खाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके पालक कॉर्न राइस बनाने की विधि. 

पालक कॉर्न राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पका हुआ चावल – 2 कप
  • पालक – 1 कप 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • स्वीट कॉर्न – 1 कप (उबले हुए)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 1–2 (कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

पालक कॉर्न राइस बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले पालक लें और इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पालक को बारीक काट लें और एक बर्तन में हल्का उबाल लें. उबालने के बाद पालक को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर की मदद से पेस्ट तैयार कर लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने पर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. 
  • इसके बाद आप इसमें पालक का पेस्ट डालें और 2–3 मिनट पकाएं. फिर हल्दी, नमक और गरम मसाला डालें. 
  • अब उबले हुए कॉर्न डालकर अच्छे से मिलाएं. लास्ट में पके हुए चावल डालकर हल्के चम्मच की मदद से चलाएं और 2 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं. ऊपर से नींबू का रस डालकर गरमा-गरम परोसें.
  • अब तैयार है घर पर बना टेस्टी पालक कॉर्न राइस. इसे आप दही या रायता के साथ सर्व करके खाए. 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >