चाय के साथ चाहिए टेस्टी स्नैक्स, तो बनाएं आलू पनीर टिक्की

Aloo Paneer Tikki: चाय के साथ या शाम के नाश्ते के लिए स्नैक्स रेसिपी की तलाश में हैं तो आलू पनीर टिक्की एक अच्छा ऑप्शन है. इस टिक्की को आप आसानी से और झटपट बना सकते हैं. टिक्की को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Aloo Paneer Tikki: बर्थडे पार्टी या किसी भी खास मौके पर घर आए मेहमानों को स्नैक्स में कुछ टेस्टी डिश सर्व करना चाहते हैं तो आलू पनीर टिक्की को बना सकते हैं. ये एक टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स है जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा. कम तेल में बनने वाली ये टिक्की खाने में बहुत टेस्टी होती है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आलू पनीर टिक्की बनाने की रेसिपी. 

आलू पनीर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू – 4-5 उबले हुए
  • पनीर- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (कटा हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • बेसन- 2 बड़ा चम्मच
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 3-4 बड़े चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

आलू पनीर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • आलू पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसे एक बर्तन में डाल दें. 
  • मैश किए हुए आलू में कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. इसके बाद आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. अब आप बारीक कटी धनिया पत्ती, बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स को डाल दें.
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें और हल्का सा चपटा करके टिक्की का आकार दें.
  • तवा को गर्म करें और थोड़ा तेल डाल दें. तवे पर टिक्की को डालें. टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इसी तरह से आप सारी टिक्की को सेंक लें और गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >