Achari Aloo Masala Recipe: खट्टे-तीखे और चटपटे फ्लेवर वाली ये है आलू की सबसे मजेदार सब्जी, जानें आसन और मजेदार रेसिपी

Achari Aloo Masala Recipe: अगर आप सिंपल आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और इसे एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं तो अचारी आलू मसाला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. आप इसे रोटी, पराठा, पूरी और दाल-चावल के साथ काफी मजे से खा सकते हैं.

Achari Aloo Masala Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की आलू की सब्जी खाकर ऊब गए हैं और इसमें नया स्वाद का तड़का जोड़ना चाहते हैं तो अचारी आलू मसाला आपके लिए एक परफेक्ट और बेहतरीन ऑप्शन है. इस सब्जी की खासियत है कि जब आप इसे बनाते हैं तो इसमें आपको खट्टापन, अलग अलग मसालों का फ्लेवर और तीखापन काफी अच्छे से महसूस होता है. जब आप इसे एक बार घर पर बनाकर खा लेते हैं तो इसके बाद आपको इसे हर दिन बनाने से कोई भी रोक नहीं पाता है. इसे आप रोटी, पराठे, पूरी या फिर दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका जबरदस्त स्वाद घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

अचारी आलू मसाला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले आलू – 4 से 5 मीडियम साइज के
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • टमाटर – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 2 कटी
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • जीरा – आधा चम्मच
  • मेथी दाना – एक चौथाई चम्मच
  • सौंफ – आधा चम्मच
  • कलौंजी – एक चौथाई चम्मच
  • राई – आधा चम्मच
  • आम के अचार का मसाला – 1 से 2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

यह भी पढ़ें: Sponge Dosa Recipe: दिखने में उत्तपम जैसा लेकिन स्वाद और टेक्सचर सबसे यूनिक, घर पर मिनटों में बनाएं सुपर फ्लफी और लाइट स्पॉन्ज डोसा

यह भी पढ़ें: Bread Idli Recipe: दाल-चावल से नहीं बल्कि ब्रेड से बनाएं सुपर फ्लफी इडली, जानें 15 मिनट से भी कम में बनने वाली आसान रेसिपी

अचारी आलू मसाला बनाने की आसान रेसिपी

  • अचारी आलू मसाला बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा, राई, मेथी दाना, सौंफ और कलौंजी डालें. जैसे ही मसाले चटकने लगें समझ जाएं कि आपका तड़का एकदम परफेक्ट है.
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक पकाएं. इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च डालें और टमाटर गलने तक पकने दें.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब समझें कि यह अच्छी तरह पक चुका है.
  • इसके बाद उबले आलू को हाथ से हल्का तोड़कर मसाले में डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला हर आलू पर कोट हो जाए. इसके बाद इसमें आम के अचार का मसाला डालें. बता दें ऐसा करना अचारी आलू को असली फ्लेवर देता है. कुछ लोग अगर चाहें तो थोड़ा सा आम का अचार भी डाल देते हैं, जिससे टेस्ट और बढ़ जाता है.
  • इसके बाद सब्जी को 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि मसालों का पूरा स्वाद आलू में अच्छी तरह समा जाए.
  • अब गैस को बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें. आप इसे रोटी, परांठा, पूरी या लंच बॉक्स में गर्मागर्म पैक करके सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bun Dosa Recipe: सिर्फ 1 कप सूजी से बनाएं सुपर फ्लफी बन डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर बच्चों की टिफिन का परफेक्ट पार्टनर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >